जहानाबाद भाकपा (माले) का 13वां जहानाबाद जिला सम्मेलन स्थानीय धानो देवी नर्सिंग कॉलेज, बैरागीबाग, घोसी रोड में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को पार्टी के राज्य सचिव कामरेड कुणाल ने संबोधित किया। इस मौके पर सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में राज्य स्थायी समिति के सदस्य कामरेड निरंजन पासवान उपस्थित रहे।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि भाकपा माले राज्य स्थायी समिति के सदस्य और अरवल विधायक कामरेड महानंद प्रसाद थे। सम्मेलन में जिले भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन के सांगठनिक, राजनीतिक तथा सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।
सम्मेलन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “वोटरों के वेरिफिकेशन के नाम पर सरकार चुनावी अधिकारों का हनन करना चाहती है। यह वोटबंदी की साजिश है, जिससे गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को वोट देने से रोका जा सके। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “लोकतंत्र को कमजोर करने की हर कोशिश को भाकपा माले बेनकाब करेगी और जनता को संगठित कर इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाएगी।”
सम्मेलन के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों, विशेषकर किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े सवालों पर भी चर्चा की गई और आगे की रणनीतियाँ तय की गईं।
Jehanabad News: 13th district conference of CPI ML begins, Dipankar Bhattacharya accuses government of vote ban
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












