DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: दर्दनाक हादसा: हाईवा ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत, 25 घायल

बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कन्नौदी रेलवे ओवरब्रिज के आगे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बारात से लौट रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही करोड़ों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे मसौढ़ी से बारात कर लौट रहे थे और अपने गांव लारा भारतसर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गया की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक बस से भिड़ गई, जिससे दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ओवरब्रिज पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां न तो कोई साइन बोर्ड लगा है, न ज़ेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था है, और न ही गति सीमा की चेतावनी। इसके चलते वाहन तेज गति और गलत दिशा में चलते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात ठप हो गया। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की असली वजह जानने में जुटा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Jehanabad News: Tragic accident: Hiva collided with bus, 3 dead, 25 injured।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News