DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar News: बिहार में नशे में धुत बारात बनी विवाद की जड़, दूल्हा गिरफ्तार, पिता पर दहेज और यौन शोषण का मामला दर्ज

Drunken Wedding Turns into Crime Scene in Bihar Groom Jailed, Father Booked for Dowry, Old Sexual Abuse Case Resurfaces

बिहार के सासाराम में एक शादी समारोह तब विवादों में घिर गया जब नशे में धुत बारात पहुंची। दूल्हे को जेल भेजा गया, पिता पर दहेज और यौन शोषण का केस दर्ज हुआ, जिससे पूरा मामला गरमा गया।


Drunken Wedding Turns into Crime Scene in Bihar: Groom Jailed, Father Booked for Dowry, Old Sexual Abuse Case Resurfaces


नशे में धुत बारात से शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

बिहार के गया जिले से सासाराम पहुंची बारात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी समारोह में शामिल बारातियों को नशे की हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया।


दूल्हा और उसके मित्र को शराबबंदी कानून के तहत जेल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि दूल्हा अभिषेक कुमार और उसका मित्र शराब के नशे में थे। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के चलते, दोनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


शादी समारोह में युवती ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घटना उस वक्त और गंभीर हो गई जब एक युवती, गीताांजली, शादी स्थल पर पहुंची और दावा किया कि अभिषेक ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। अब जब वह किसी और से विवाह कर रहा है, तो यह युवती वहां पहुंचकर दुल्हन पक्ष को सच्चाई से अवगत कराई।


दुल्हन पक्ष ने रोकी शादी, पुलिस को दी सूचना

गीताांजली की बात सुनने के बाद दुल्हन पक्ष ने तत्काल शादी रोकने का निर्णय लिया और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों की हालत देखकर जांच तेज कर दी, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।


पहले से दर्ज है यौन शोषण की एफआईआर

पुलिस जांच में यह सामने आया कि अभिषेक कुमार के खिलाफ गया जिले के रामपुर थाने में पहले से ही एक यौन शोषण का मामला दर्ज है। शिकायत के अनुसार, युवती से शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाए गए थे।


दहेज मांगने के आरोप में दूल्हे के पिता पर केस

दुल्हन के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें दूल्हे और उसके पिता रविंद्रनाथ पांडे पर दहेज की मांग का आरोप लगाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि अभिषेक ने पहले से संबंध होने की बात छुपाकर दूसरी शादी की कोशिश की।


शादी मध्यस्थ और अन्य लोगों पर भी दर्ज हुए केस

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शादी की मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति और अन्य दो लोगों पर भी दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इन पर विवाह से जुड़े लेन-देन और जानकारी छुपाने के आरोप लगे हैं।


आरोपी होंगे न्यायिक प्रक्रिया का सामना

चूंकि कुछ आरोप सात साल से कम सजा की श्रेणी में आते हैं, इसलिए अन्य आरोपियों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहा जाएगा। अगर वे अदालत की शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें भी जेल भेजा जा सकता है।



बिहार शादी विवाद, सासाराम बारात विवाद, शराबबंदी कानून बिहार, दूल्हा गिरफ्तार खबर, दहेज केस बिहार, यौन शोषण FIR गया, अभिषेक कुमार मामला, शादी में विवाद


यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News