DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तेज रफ्तार का कहर: 4 वर्षीय बच्चे की मोटरसाइकिल से कुचलकर मौत

Jehanabad News: तेज रफ्तार का कहर: 4 वर्षीय बच्चे की मोटरसाइकिल से कुचलकर मौत
InShot_20250421_120248847

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सहवाजपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर के दरवाजे पर खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कोहराम का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहवाजपुर निवासी विकु यादव का पुत्र यूलिस कुमार अपने घर के सामने खेल रहा था कि अचानक तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे रौंद दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रतनी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Digital Women Trust

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल और चालक को पकड़ लिया। हालांकि बाद में चालक को छोड़ दिया गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के कुंडिला गांव निवासी युवक के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है।

इधर मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां, जो कि वार्ड सदस्य भी हैं, सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Jehanabad News: The havoc of high speed: 4-year-old child died after being crushed by a motorcycle

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़