बुध, अप्रैल 1, 2026

बक्सर में गरजे खड़गे, कहा- पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए, बिहार के विकास से मतलब नहीं

Kharge roared in Buxar, said- PM Modi and Nitish duo are only for the chair, they have no concern for the development of Bihar

Kharge roared in Buxar, said- PM Modi and Nitish duo are only for the chair, they have no concern for the development of Bihar

बिहार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया है। बिहार में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रविवार को बिहार के बक्सर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन को मौकापरस्त बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं है। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बार इंडिया गठबंधन की गोद में आते हैं। इसके बाद यहां कुछ दिन गुजारने के बाद लगा कि भाजपा आनेवाली है तो वह इधर से उधर चले जाते हैं। यह देश के लिए सही नहीं। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए उधर जाते हैं । कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन वक्फ संशोधन कानून बनाया। जिस कानून को लेकर सालों से झगड़ा नहीं था, अब वहां झगड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने 18 अगस्त, 2015 को लोगों से पूछा था कि बताइए बिहार के लिए कितने का पैकेज दूं? फिर उन्होंने बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था। मुझे लगता है शायद आपको यह पैकेज मिल गया होगा, लेकिन सच ये है कि नरेंद्र मोदी की ये बात भी झूठी निकली। यानि कि नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ झूठ ही बोलते हैं।

सोनिया गांधी और राहुल पर चार्जशीट दाखिल करवाकर बीजेपी बदले की राजनीति कर रही:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल करवाकर बीजेपी बदले की राजनीति कर रही। लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी है। इसमें कोई शक नहीं कि यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है। हमें लोगों के बीच जाकर उनको अपने पक्ष से अवगत कराना होगा और भाजपा के षडयंत्र को बेनकाब करना होगा। इसके अलावा देश के सामने कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनको हमें लगातार उठाते रहना है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कमजोर तबकों के खिलाफ है। ये जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं। ये लोग महिलाओं, गरीब और पिछड़ों के हित में नहीं सोच सकते। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के तेवर इस बार अलग ही लग रहे हैं। सात अप्रैल को राहुल गांधी बिहार आए थे। बेगूसराय में पदयात्रा के बाद वह पटना में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी की भूमिका बताते हुए कहा था कि गरीब, कमजोर, ईबीसी, ओबीसी, दलित और सामान्य लोगों को जोड़कर इज्जत देकर आगे बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी का काम है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News