जहानाबाद स्वच्छ और सुंदर जहानाबाद की कल्पना हकीकत से कोसों दूर नजर आ रही है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों — कृषि फार्म, मीट-मुर्गा मछली मंडी, कृषि सब्जी मंडी, उंटा सब्जी मंडी, अरवल मोड़, राजा बाजार से लेकर हॉस्पिटल मोड़ तक — बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। चौक-चौराहों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण आमजन खुले में मलमूत्र त्यागने को मजबूर हैं। फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने प्रेस बयान जारी कर जिला एवं नगर प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुंगी वसूलने में प्रशासन ने जितनी तत्परता दिखाई, काश उतनी ही गंभीरता से नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया होता।
अरविंद कुमार चोपड़ा ने कहा कि नगर प्रशासन और जिला प्रशासन केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, जबकि जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों के किनारे बने डिवाइडर में पुराने और निष्क्रिय मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे पौधारोपण का कोई स्थायी लाभ नहीं हो पा रहा।
पेयजल व्यवस्था के नाम पर भी केवल औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि बड़ी-बड़ी बिलों की निकासी कर जनता के गाढ़ी कमाई को माफिया और दलालों के हवाले कर दिया जा रहा है।
चोपड़ा ने फुटपाथ दुकानदारों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि वर्षों बाद भी वेडिंग जोन की नींव तक नहीं रखी गई है। फुटपाथ दुकानदारों के हित में न तो सरकार कोई कदम उठा रही है और न ही जिला प्रशासन।
आम जनता उम्मीद कर रही थी कि “स्वच्छ एवं सुंदर जहानाबाद” का सपना साकार होगा, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता ने इस सपने को केवल एक कल्पना बनाकर रख दिया है। जनता अब अपने हालात खुद देख और भुगत रही है।
Jehanabad News: Drinking water and toilet facilities are in bad shape, questions raised on the administration
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












