DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: भतीजी ने चाचा की पिटाई से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदमबंद कमरे में की आत्महत्या, विकलांग माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

जहानाबाद: जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के ग्राम भुवन बिगहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने अपने चाचा-चाची की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता योगेंद्र पासवान ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी अंशू कुमारी पिछले काफी समय से अपने सगे चाचा और चाची की मारपीट और प्रताड़ना का शिकार थी। योगेंद्र पासवान ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों विकलांग हैं और एक छोटी-सी दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अंशू के साथ चाचा-चाची हमेशा दुर्व्यवहार करते थे। आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर अंशू ने बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही कल्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद विकलांग माता-पिता से उनका एकमात्र सहारा भी छिन गया है, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कल्पा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News