जहानाबाद के मखदुमपुर में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए सात लाख के गहनों की चोरी की। पुलिस अब तक खाली हाथ, जनता में आक्रोश।
Jehanabad Robbery: Jewellery Worth ₹7 Lakh Stolen from Two Locked Houses
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित बगीचा मोहल्ले में चोरी की दो घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरों ने दो बंद घरों में घुसकर लाखों रुपये के गहनों और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना शबनम परवीन नामक महिला के घर की है, जो 26 तारीख से अपने देवर की शादी में कुर्था गई हुई थीं। मंगलवार को जब वह घर लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर और अंदर दोनों ओर से बंद था। किसी तरह घर में प्रवेश करने पर पता चला कि सारा सामान बिखरा हुआ है, बक्से टूटे पड़े हैं और गहनों के बॉक्स खाली हैं।
अनुमान के मुताबिक चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लगभग छह से सात लाख रुपये के गहनों की चोरी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मकान के ठीक बगल में स्थित एक और मकान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। हालांकि उस घर में किरायेदार अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जिससे चोरी का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। लेकिन वहां भी दरवाजे और अलमारी टूटी हुई मिली, जिससे साफ है कि चोरों ने वहां भी कीमती सामान चुराया है। यह पूरी घटना थाना से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर घटी है, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है लेकिन अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।
SEO Keywords: जहानाबाद चोरी की खबर, मखदुमपुर में चोरी, बिहार पुलिस फेल, Jehanabad robbery case, Bihar theft news, Locked house robbery Bihar, मखदुमपुरडीह चोरी, जहानाबाद गहना चोरी, Bihar crime news, चोरी की ताजा घटना बिहार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












