DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: कराटे टीम पटना रवाना, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

जहानाबाद जिला कराटे संघ जहानाबाद की टीम बिहार राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुई। यह प्रतियोगिता संत डॉमनिक सेवियों हाई स्कूल, दीघा नासरीगंज, पटना में 12 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

जहानाबाद टीम में पांच खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर और एक ऑफिशियल शामिल हैं। खिलाड़ियों में अमीश तिवारी, हर्ष राज पाठक, कुणाल सिंह आर्य, गौरव कुमार वर्मा और विश्वसंस्कर ज्योति का नाम शामिल है। टीम का नेतृत्व जिला कराटे संघ के मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह कर रहे हैं।

मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि, “पिछले वर्ष जहानाबाद के गौरव कुमार वर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। इस बार भी उम्मीद है कि हमारे दो-तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होंगे।” उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जहानाबाद के युवा लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

जहानाबाद से निकली इस टीम को जिलेवासियों की शुभकामनाएं और समर्थन प्राप्त है। यह टीम जिले का गौरव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ पटना पहुंची है।

Jehanabad News: Karate team leaves for Patna, will show strength in state level competition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News