जहानाबाद: शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए मानस इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, कोर्ट एरिया, जहानाबाद की छात्रा पलक सिन्हा ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। रोल नंबर ITSE1650296 वाली इस होनहार छात्रा ने इंटरनेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (ITSE) में गणित विषय में अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। पलक ने इस कठिन परीक्षा में 180 में से 180 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है, जिसमें अनेक देशों के छात्र भाग लेते हैं।
पलक की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल, ₹50,000 का चेक, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में इस सफलता के बाद उत्सव का माहौल है। शिक्षक, छात्र, अभिभावक सभी ने पलक की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा, “पलक आज पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। यह सिद्ध करता है कि जब छात्रों को उपयुक्त वातावरण और मार्गदर्शन मिलता है, तो वे किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह केवल एक छात्रा की जीत नहीं, बल्कि मानस परिवार की प्रतिबद्धता, मूल्यपरक शिक्षा और कठोर परिश्रम की जीत है।”
विद्यालय के निदेशक निशांत रंजन ने भी पलक को बधाई देते हुए कहा, “मानस इंटरनेशनल स्कूल सिर्फ शिक्षा नहीं देता, बल्कि जीवन निर्माण करता है। पलक की यह सफलता हमारी सोच और मेहनत का सजीव प्रमाण है।”
पलक एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके दादा जी एक सरकारी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, जिन्होंने अपने पोती के बेहतर भविष्य के लिए मानस इंटरनेशनल स्कूल को चुना और आज वह विश्वास एक ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल गया।
पलक की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि श्रेष्ठता का कोई भूगोल नहीं होता। जहानाबाद जैसे छोटे शहर से निकली एक छात्रा ने यह बता दिया कि अगर लगन सच्ची हो, मार्गदर्शन सशक्त हो, तो कोई भी छात्र विश्व स्तर पर सफलता हासिल कर सकता है।
यह जीत सिर्फ पलक की नहीं, बल्कि हर उस सपने की है जो छोटे शहरों में भी बड़े आत्मविश्वास से देखा जाता है।
Jehanabad News: Palak Sinha created history, became an inspiration for students across the country: Dr. Arun
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












