28 वीं पुण्यतिथि पर स्व श्याम नारायण बाबू के व्यक्तित्व पर की गई चर्चा।
जहानाबाद जिले के चर्चित स्वतंत्रता सेनानी एवं चेयरमैन रहे स्व श्याम नारायण बाबू की 28 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया नमन।
स्व श्याम नारायण बाबू एक आदर्श थे, उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।यह बात आज उनके श्रद्धांजलि सभा में उनके भतीजा सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि स्व श्याम नारायण बाबू जिले में दो महाविद्यालय की संस्थापक रहे ,पर॑तु उन्होंने अपना नाम नहीं अपितु एक महाविद्यालय अनुग्रह नारायण बाबू का नामकरण किया जो ए एन महाविद्यालय तथा दुसरा एस एन महाविद्यालय जो शत्रुध्न बाबू के नाम का नामकरण कर जिले में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन काल में सभी वर्ग सभी जाती के प्रति हमेशा सजग रहें, तथा सभी को एक समान देखने का कार्य किया। उनके विचारों को आज जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
वही नहीं श्याम नारायण बाबू जहानाबाद के नगरपालिका के 30 वर्षों तक चेयरमैन के पद पर आसीन रहे।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम ए एन महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया, तथा स्व बाबू के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
वही कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी उनके आदर्श पर चलने की बात कही, तथा पुष्प अर्पित किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












