सोम, अप्रैल 13, 2026

Bihar CHO Recruitment News: बिहार CHO भर्ती 2025 – 4500 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 5 मई से करें आवेदन

Bihar CHO Recruitment 2025: 4500 Vacancies Announced, Apply Online from May 5

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई से 26 मई 2025 तक shs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar CHO Recruitment 2025: 4500 Vacancies Announced, Apply Online from May 5



बिहार में CHO के 4500 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती हेल्थ सब-सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में की जाएगी।



आवेदन तिथि और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 5 मई 2025
  • अंतिम तिथि: 26 मई 2025
  • आवेदन वेबसाइट: shs.bihar.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।



वेतन विवरण

  • कुल मासिक वेतन: ₹40,000
    • फिक्स वेतन: ₹32,000
    • इंसेंटिव: ₹8,000


पदों का वर्गवार वितरण

श्रेणीपद
अनारक्षित (UR)979
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)245
अनुसूचित जाति (SC)1243
अनुसूचित जनजाति (ST)55
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)1170
पिछड़ा वर्ग (BC)640
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC)168
कुल पद4500


शैक्षणिक योग्यता

  • बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • साथ में छह माह का इंटीग्रेटेड कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH)


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • UR/EWS पुरुष: अधिकतम 42 वर्ष
  • UR/EWS महिलाएं: अधिकतम 45 वर्ष
  • BC/EBC वर्ग: अधिकतम 45 वर्ष
  • SC/ST (महिला/पुरुष): अधिकतम 47 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार: आयुसीमा में 10 वर्ष की छूट

  • Bihar CHO Recruitment 2025
  • CHO Vacancy Bihar 2025
  • SHS Bihar CHO Notification
  • Bihar Community Health Officer Jobs
  • Bihar Health Department Vacancy
  • CHO Online Application Bihar
  • बिहार स्वास्थ्य विभाग वैकेंसी
  • CHO भर्ती योग्यता और आयु सीमा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News