जय माता दी! हम आपको सूचित करते हुए अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं कि “एक विवाह ऐसा भी” का तेरहवां संस्करण इस वर्ष रविवार, 8 जून 2025 को पटना में आयोजित किया जाएगा। माँ भगवती के आशीर्वाद से पिछले 15 वर्षों में इस आयोजन के माध्यम से कुल 586 सामूहिक विवाह सफलता पूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
अगर आपके आस-पास कोई ऐसा जोड़ा हो जिनकी आर्थिक स्थिति विवाह के बंधन में बंधने से रोक रही हो, तो आप उनकी मदद कर सकते हैं। समिति परिवार उस जोड़े का विवाह अपने खर्च पर करवाएगी। इस पुण्य कार्य में शामिल होकर आप उन जोड़ों को एक नई शुरुआत देने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप किसी ऐसे जोड़े को जानते हैं, तो कृपया शीघ्र उनके सम्पूर्ण विवरण के साथ समिति से संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:
- कन्हैया अग्रवाल (कन्नु) – 9931158774
- जितेंद्र कुमार (जीतू) – 9835093400
- जगजीवन सिंह – 9430061498
- नंदकिशोर अग्रवाल – 9334101859
- राजीव जी – 9204719554
आइए, इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं और किसी जोड़े के जीवन को संपूर्ण बनाने में मदद करें!
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












