DW Samachar – Header
BREAKING

काको, बंधुगंज और जहानाबाद आरएस पोस्ट ऑफिस का प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

काको, बंधुगंज और जहानाबाद आरएस पोस्ट ऑफिस का प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण
IMG-20250311-WA0101

जहानाबाद: गया प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री रास बिहारी राम ने काको, बंधुगंज और जहानाबाद आरएस पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पोस्ट ऑफिस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शाखा डाकपाल और कई ग्राहक उपस्थित रहे

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रवर डाक अधीक्षक श्री रास बिहारी राम ने डाकघर की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना और डाकघर बीमा (इंश्योरेंस) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभों को समझाया और अधिक से अधिक लोगों को डाकघर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Digital Women Trust

अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा इनाम

प्रवर डाक अधीक्षक ने घोषणा की कि मार्च के बाद उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने सबसे अधिक खाते और बीमा योजनाएं खोलने में योगदान दिया होगा। यह घोषणा कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी

इन अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही

इस मौके पर उपडाकपाल दिलीप कुमार, डाक सहायक कुमार गौरव और अजित कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डाक विभाग का कहना है कि ऐसी बैठकों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, जिससे लोगों को डाकघर की योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़