DW Samachar – Header
BREAKING

महाकुंभ 2025 का भव्य समापन: सीएम योगी करेंगे समापन समारोह की अगुवाई

महाकुंभ 2025 का भव्य समापन: सीएम योगी करेंगे समापन समारोह की अगुवाई
Grand Conclusion of Mahakumbh 2025: CM Yogi to Lead Closing Ceremony

प्रयागराज में 45 दिनों तक चले महाकुंभ 2025 का आज समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समापन समारोह में पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और नाविकों को सम्मानित किया जाएगा। इस महाकुंभ में 66.70 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर नया रिकॉर्ड बनाया। सीएम योगी के कुछ बयानों पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

👉 45 दिनों तक चला आस्था का महापर्व, महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान

👉 समापन समारोह में सीएम योगी, डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

👉 पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और नाविकों को मिलेगा सम्मान

👉 संगम क्षेत्र में जारी रहेंगी बुनियादी सुविधाएं, अस्थायी पुल और थाने रहेंगे संचालित

👉 66.70 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान, बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

👉 सीएम योगी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सियासी बयानबाजी हुई तेज

👉 भगदड़ और अव्यवस्था के आरोप, विपक्ष ने सरकार से मांगे जवाब

👉 महाकुंभ 2025: प्रशासनिक सफलता या राजनीतिक बहस का नया मुद्दा?

45 दिनों तक चले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हो चुका है। संगम में आखिरी स्नान महाशिवरात्रि पर्व के दिन हुआ। जो इस बार महाकुंभ में पहुंचा और संगम में डुबकी लगाई वह खुश है। मेला क्षेत्र में दुकानदार और सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी भी अब अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर लौटने की तैयारी कर चुके हैं। इस महाकुंभ से सबसे ज्यादा उत्साहित उत्तर प्रदेश की योगी सरकार है। महाकुंभ को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाकुंभ का विधवत समापन करने जा रहे हैं। महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य शामिल होंगे। पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों, नाविकों को सम्मानित करेंगे।

Digital Women Trust
Grand Conclusion of Mahakumbh 2025: CM Yogi to Lead Closing Ceremony
Grand Conclusion of Mahakumbh 2025: CM Yogi to Lead Closing Ceremony

मुख्यमंत्री का दोपहर का भोज पुलिसकर्मियों के साथ होगा। इस कार्यक्रम में एक साथ लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के इन कार्यक्रमों में कई मंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ हो गया। समापन समारोह गुरुवार को होगा। उन्होंने बताया कि संगम पर वर्ष पर्यंत सुविधाएं रहेंगी। अगले माह तक तक संगम के पास के तीन पांटून पुल तथा दो थानों का संचालन किया जाएगा। बिजली, पानी के साथ टॉयलेट्स की भी सुविधा संगम पर रहेगी। चकर्ड प्लेटें भी बिछी रहेंगी। बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले महाकुंभ में रिकॉर्ड 66.70 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। यह आंकड़ा अमेरिका की आबादी (34 करोड़) का दोगुना है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां पहुंचे। आखिरी दिन 1.53 करोड़ लोगों ने स्नान किया। एयरफोर्स के विमानों ने मेला क्षेत्र के ऊपर एयर शो किया।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

सीएम योगी के गिद्ध और सूअर वाले बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार–

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तुलना मक्का से की और विपक्ष पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। योगी ने विपक्ष को ‘गिद्ध और सूअर’ कहा, जिस पर सियासी पारा हाई हो गया। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री गिद्ध कहकर महाकुंभ में अपनों की खोज कर रहे लोगों और मृतकों के परिवारों को अपमानित कर रहे हैं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में अब भी लोग अपनों को खोज रहे है। कहीं भाई-भाई को ढूंढ रहा है तो कहीं बेटा अपने पिता को, बेटी अपनी मां को ढूंढ रही है। काफी लोग अभी तक नहीं मिले हैं। क्या अपनों को ढूंढने वालों को मुख्यमंत्री गिद्ध बोल रहे हैं? यह संवैधानिक पद पर बैठे एक मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा, प्रयागराज महाकुंभ में जो भगदड़ हुई और व्यवस्था खराब हुई उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जी जिम्मेदार हैं।

Grand Conclusion of Mahakumbh 2025: CM Yogi to Lead Closing Ceremony

वह किस बात की निगरानी और निरीक्षण करते रहे जो इतनी बड़ी घटना हो गयी। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में जिन लोगों की जान गयी है, मुख्यमंत्री उनकी सूची नहीं दे पाये। सरकार डरी हुई है इसीलिए अभी तक मृतकों का सही आंकड़ा और खोए लोगों की सूची नहीं दे पा रही है। मुख्यमंत्री की भाषा अलोकतांत्रिक है। वह समाजवादियों पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को समाजवाद, समाजवादियों और लोकतंत्र के बारे में कुछ नहीं पता है। समाजवादी सबको साथ लेकर चलते हैं। सबका सम्मान करते हैं। भाजपा की तरह नफरत नहीं फैलाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा था, कुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्था वालों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, गरीबों को रोजगार मिला, अमीरों को धंधा मिला, श्रद्धालुओं को साफ-सुथरी व्यवस्था मिली, पर्यटकों को अव्यवस्था मिली, सद्भावना वाले लोगों को जाति रहित व्यवस्था मिली, भक्तों को भगवान मिले। मतलब सबने अपने-अपने स्वभाव और चरित्र के अनुसार चीजों को देखा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़