DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: बिहार के भोजपुर में फिर हुआ सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल

भोजपुर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, पटना-बक्सर हाईवे पर गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाद ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई
Bihar News Massive Road accident in Bhojpur, four died several injured

भोजपुर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, पटना-बक्सर हाईवे पर गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाद ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई

अभी कुछ दिनों पहले बिहार के भोजपुर (Bhojpur) में कुंभ से नहा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से भिड़ गई थी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। एक बार फिर बिहार के भोजपुर में आज सुबह एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पटना-बक्सर हाईवे पर शाहपुर बनाही अंडरपास के नजदीक गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाद ऑटो हवा में उछलकर सड़क के नीचे आ गया। ऑटो पर सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि ,एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में तीन महिला और एक बच्चा शामिल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल,आरा में चल रहा है। सभी मृतक और घायल पटना तथा हाजीपुर समेत अन्य जिले के बताए जाते हैं। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। सभी गुप्ताधाम से वापस लौट रहे थे।

टक्कर इतना जोरदार था कि टेंपों ओवरब्रिज से नीचे खाई में गिर गया है। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों में वैशाली जिले के फतेहपुर थाना राघोपुर नौका पट्टी निवासी मनोज महतो का 13 वर्षीय पुत्र अजित कुमार ,वैशाली जिले के गंगावृज थाना के छवासिया गांव निवासी शिवनंदन महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुहाग देवी , पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम कुमार की 65 वर्षीय पत्नी सुहाज्ञा देवी शामिल हैं। इसके अलावा स्व.मोहन महतो की 65 वर्षीय पत्नी सिरतिया देवी शामिल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार बताया जा रहा है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास का है।

Digital Women Trust

बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार (Bihar) के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग (दंपती, बेटा और भतीजी) थे। घटना शुक्रवार सुबह पटना से 40 किमी पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां कार सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पीछे से घुस गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। सभी शव कार के अंदर फंस गए थे। काफी कोशिश के बाद सभी मृतकों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़