DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्कूल यूनिफॉर्म ने गुमशुदा बच्चे की तलाश में की मदद, सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया

Jehanabad News: स्कूल यूनिफॉर्म ने गुमशुदा बच्चे की तलाश में की मदद, सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया
IMG-20250224-WA0141
Jehanabad News: School uniform helped in search of missing child, handed over safely to family members

जहानाबाद। स्कूल यूनिफॉर्म ने एक गुमशुदा बच्चे को सही सलामत उसके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सूरज कुमार (उम्र 7 वर्ष), पिता – जोधी मांझी, दिनांक 23 फरवरी 2025 को अपनी मां मुन्नी देवी के साथ अपने गांव मननपुर से ननिहाल देवरा जा रहा था। यात्रा के दौरान वह अपनी मां से बिछड़ गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया।

Digital Women Trust

सूरज कुमार ग्राम स्वराज समिति घोषी एवं अंधेरी हिल्फे जर्मनी के सहयोग से संचालित BEC मननपुर विद्यालय में पढ़ता है और ननिहाल जाने के दौरान उसने स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। बच्चे के खोने की जानकारी मिलते ही पिता जोधी मांझी ने स्कूल के शिक्षक गौतम कुमार को इसकी सूचना दी।

गौतम कुमार ने तुरंत इस सूचना को अपनी टीम के सदस्य CM पवन कुमार, सतीश कुमार एवं परियोजना समन्वयक राजीव रंजन को दी। सूचना मिलते ही पवन कुमार और सतीश कुमार बच्चे की तलाश में निकल पड़े और खोजबीन के दौरान बारी बीघा में सूरज कुमार को सुरक्षित बरामद किया गया।

बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहने होने के कारण तुरंत पहचान में आ गया, जिससे उसे जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका। पवन कुमार एवं सतीश कुमार ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने संस्था की इस तत्परता और सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़