DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मोबाइल चोर को पकड़ने के प्रयास में घायल हुआ युवक, चोर फरार

Jehanabad News: मोबाइल चोर को पकड़ने के प्रयास में घायल हुआ युवक, चोर फरार
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionLevel: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 39;
Jehanabad News: Young man injured while trying to catch mobile thief, thief absconding

जहानाबाद जिले के कोर्ट एरिया में एक युवक उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसने अपनी जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश की। चोर का पीछा करते हुए युवक एक वाहन की चपेट में आ गया और सड़क पर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

  • गया जिले के टेकारी निवासी विनोद चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार पटना से गया जाने के लिए जहानाबाद कोर्ट एरिया से गुजर रहा था।
  • इस दौरान एक चोर ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा।
  • रौशन ने चोर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन जैसे ही वह पटना-गया मुख्य सड़क पर पहुंचा, पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
  • टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया, जबकि चोर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल रौशन कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर की तलाश की जा रही है।

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़