DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: बिहार मैट्रिक परीक्षा में नकल नहीं कराने पर छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Bihar News: बिहार: मेट्रिक परीक्षा में नकल नहीं कराने पर छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घायल
Bihar Board Exam
Bihar Board Exam
Bihar Board Exam

Bihar: Student shot dead for preventing cheating in matric exam, one injured

बिहार में इन दिनों परीक्षाओं का समय चल रहा है। राज्य में पहले एंटर की परीक्षा के बाद अब मेट्रिक की परीक्षा हो रही है। वहीं परीक्षा के दौरान रोहतास जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर जिले में धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी मंदिर के पास परीक्षा में नकल में सहयोग नहीं करने को लेकर हुए विवाद में एक विद्यार्थी ने मैट्रिक के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान एक अन्य घायल हो गया।

Digital Women Trust

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि डेहरी उच्च विद्यालय के छात्रों की मैट्रिक परीक्षा का सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में है। परीक्षा के दौरान जब उत्तर पुस्तिका से परीक्षा कक्ष के अंदर नकल नहीं करने दिया गया, तो छात्रों में विवाद हो गया। इस विवाद में गुरुवार रात छात्रों में मारपीट हो गई और मारपीट के दौरान ही फायरिंग में दो छात्रों को गोली लग गई। इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।

मृतक की पहचान डेहरी के शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का पुत्र अमित कुमार (16) के रूप में की गई है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Bihar Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शुक्रवार सुबह छात्र के परिजनों ने NH-2 सिक्स लेन को जाम कर दिया। वह आगजनी कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले एक नाबालिग छात्र को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़