DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: कुंभ स्नान से लौट रही कार की आरा में ट्रक से भिड़ंत, छह की मौत, सभी पटना निवासी

Bihar News: कुंभ स्नान से लौट रही कार की आरा में ट्रक से भिड़ंत, छह की मौत, सभी पटना निवासी
WhatsApp Image 2025-02-21 at 10.53.18
Car returning from Kumbh Snan collides with truck in Ara, six dead, all from Patna

Car returning from Kumbh Snan collides with truck in Ara, six dead, all from Patna

बिहार के आरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग (दंपति, बेटा और भतीजी) थे। घटना शुक्रवार सुबह पटना से 40 किमी पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। सभी शव कार के अंदर फंस गए थे। काफी कोशिश के बाद सभी मृतकों को बाहर निकाला गया। सभी लोग पटना के न्यू जक्कनपुर थाना क्षेत्र की छपरा कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसे की तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम किया।

Digital Women Trust

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो हुई है, जिसमें 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी पटना से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। कार मृतक का बेटा चला रहा था। झपकी लगने से कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष थे। मरने वालों में पटना के जक्कनपुर के संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटा लाल बाबू सिंह (25) और भतीजी प्रियम कुमारी (20) थे। साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आशा किरण (28) और जूही रानी (25) भी थे। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़