DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: One dead, another admitted in hospital after being hit by a speeding tractor

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां विशुनगंज बाजार से घर लौट रहे दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है

धुरियारी फौल के पास हुआ हादसा, अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार

घटना घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम डैयडी निवासी सौरभ कुमार और गौरव कुमार के साथ हुई। दोनों भाई विशुनगंज बाजार से तेल पेराने और खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वे धुरियारी फौल के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया

टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची, परिजनों में मचा कोहराम

घटना शाम 6-7 बजे के करीब हुई जब अंधेरा हो चुका था। मौके पर मौजूद ग्रामीण कुणाल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घोषी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों भाइयों को सदर अस्पताल, जहानाबाद लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया

वहीं, गौरव कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया, वहीं गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है

पुलिस ने फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News