DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रसोईया सह सहायकों के लिए एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद में रसोईया सह सहायकों के लिए एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन
IMG-20250218-WA0061
One day cooking competition organized for cooks and assistants in Jehanabad

जहानाबाद, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, जहानाबाद में सदर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत रसोईया सह सहायकों के बीच एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रभारी, पीएम पोषण योजना, पूनम कुमारी द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आनंद कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) एवं आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (पीएम पोषण योजना) थे। सम्मानित अतिथियों में राजकुमार निराला (प्रखंड प्रभारी, मोदनगंज), रंजीत कुमार विद्यार्थी (प्रखंड प्रभारी, काको), प्रधानाध्यापक श्रीधर सिंह (राजकीय मध्य विद्यालय, बभना), प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार (राजकीय मध्य विद्यालय, उंटा), जिला लेखापाल (PMPY) नितिन कुमार और हेमा कुमारी शामिल थे।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर विभिन्न विद्यालयों से चयनित रसोईया सह सहायकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने समूह में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार किए। इसके अलावा, एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय, मांदिल (जहानाबाद) की रसोईया सविता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी रसोईयों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने उपस्थित रसोईया सहायकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों का उत्साह बढ़ता है, जिससे शिक्षा और पोषण योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़