सोम, अप्रैल 13, 2026

भोजपुरी मशहूर एक्टर सुदीप पांडे का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Bhojpuri News: Renowned Actor Sudip Pandey Passes Away, Succumbs to Heart Attack
Bhojpuri News: Renowned Actor Sudip Pandey Passes Away, Succumbs to Heart Attack

Bhojpuri News: Renowned Actor Sudip Pandey Passes Away, Succumbs to Heart Attack

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सुदीप पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर से पूरे भोजपुरी जगत को बड़ा झटका लगा है। एक्टर को बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कैसा रहा फिल्मी करियर

बिहार के गया के टिकारी में जन्में सुदीप ने अपने करियर की शुरुआत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म भोजपुरिया भईया से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की। वे फिल्म प्रोड्यूसर भी थे और कुछ हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके है। साथ हीं वे एनसीपी पार्टी से जुड़े हुए थे।
साथ हीं सुदीप उन्होंने ‘मसीहा बाबू’, ‘हमारे मित्र बजरंगबली’, ‘भोजपुरिया इंस्पेक्टर’, ‘हमारी चुनौती’, ‘हम धर्म के योद्धा हैं’, ‘खूनी दंगल’, ‘धरती पुत्र’ और ‘हमारे मित्र बजरंगबली’ जैसी फिल्मों में काम किया।
अभिनेता मुख्य रूप से खूनी दंगल, भोजपुरी भैया और ‘बहिनिया’ जैसी फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में मशहूर थे। सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी काफी व्यस्त थे। सुदीप की फिल्म ‘पारो पटना वाली’ का दूसरा भाग रिलीज होने वाला था।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News