DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की

Senior BJP Leader and Union Minister Giriraj Singh Demands 'Bharat Ratna' for Bihar CM Nitish Kumar
Senior BJP Leader and Union Minister Giriraj Singh Demands 'Bharat Ratna' for Bihar CM Nitish Kumar

राजनीति के क्षेत्र में नई-नई बातें सामने आती हैं। ऐसे ही एक बात केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कही है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना बाउंसर से करते हुए कहा कि आज आंबेडकर के नाम पर लोगों को बरगलाने वाली कांग्रेस के मुखिया सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पहले ही अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस ने आज तक आंबेडकर का नाम लेकर सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है। गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार खस्ताहाल सड़कों, विद्यालयों और इमारतों के लिए जाना जाता था, नीतीश कुमार ने राज्य को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने सालों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं। बिहार के राजनीतिक हलकों में गिरिराज सिंह को नीतीश कुमार का आलोचक माना जाता है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की कुचेष्टा के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं। वहीं उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरे देश में बांग्लादेशियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव कितना भी चिल्ला लें अब उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। लालू जी अब लाख कोशिश कर लें लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के गांधी स्टेडियम पहुंचे थे जहां, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती समारोह में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ उन्होंने गांधी स्टेडियम में अटल पवेलियन में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह का यह बयान राजद द्वारा एनडीए के खींचतान का फायदा उठाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में आया है। राजद पूर्व में दो बार जदयू के साथ गठबंधन कर चुका है। दरअसल, बीजेपी के इस दिग्गज नेता को नीतीश कुमार का प्रमुख आलोचक माना जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों में इनके सुर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News