DW Samachar – Header
BREAKING

सुबोध अम्बर बने श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने संतोष श्रीवास्तव

सुबोध अम्बर बने श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने संतोष श्रीवास्तव
Videoshot_20241226_081517
Subodh Ambar became the President of Shri Chitragupta Seva Sangh, Santosh Srivastava became the Vice President.

राकेश रौशन महासचिव, डॉ राखी वर्मा महिला अध्यक्ष मनोनीत

जहानाबाद स्थानीय ठाकुरवाड़ी स्थित मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त सेवा संघ जहानाबाद के नए कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन बुधवार को किया गया । नए सदस्यों का चुनाव को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना हुआ था, लोग एक दूसरे से विचार-विमर्श करते देखे गए । तमाम चित्रांशगण अपने-अपने प्रतिनिधि को मत देने के लिए उत्सुक दिखे, तो वहीं महिला कायस्थों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई । बताते चलें कि चुनाव समिति के निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सदस्यों का मनोनयन किया गया । बताते चलें कि संघ के संरक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुबोध अम्बर , उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष श्रीवास्तव, महासचिव पद के लिए राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष पद के लिए रितेश सिन्हा अधिवक्ता मनोनीत किए गए तो वही डॉक्टर राखी वर्मा को महिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष सोनू सिन्हा को बनाया गया ! संरक्षक बृजनंदन प्रसाद एवं उमा प्रसाद के द्वारा नए मनोनीत सदस्यों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें शुभकामनाएं दिया गया , वही युवा संभाग के तमाम सदस्यगण ने भी नए मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संघ-समाज के प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए । वही जहानाबाद जिले से आए हुए तमाम कायस्थ परिवारों ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दिया ! बधाई देने वालों में अशोक सिन्हा, रंजीत सिन्हा,अंजनी सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा पवन सिन्हा, संजय सिन्हा,रमेश प्रसाद, उमेश प्रसाद,रामौतार प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दिलीप सिन्हा, बिंदुभूषण सिन्हा, रामबिन्दु सिन्हा,अरविन्द सिन्हा, गप्पू सिन्हा, किशन रंजन के अलावे कई चित्रांशगण मौके पर मौजूद रहे !

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़