DW Samachar – Header
BREAKING

Health Tips: सर्दियों के मौसम में सेहत का रखें ख्याल, खानपान में यह ड्राई फ्रूट्स करें शामिल, शरीर रहेगा दुरुस्त

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा दिनचर्या पर असर डाल रहा है। करीब डेढ़ महीने ठंड का सीजन रहेगा । सर्दी का मौसम आते ही हमारी दिनचर्या और खान-पान में बदलाव आता है। सर्दी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही शरीर पर भारी पड़ जाती है। खांसी-जुखाम और‌ गला बैठना इस मौसम … Read more

Stay Healthy This Winter: Include These Dry Fruits in Your Diet for a Fit Body
Stay Healthy This Winter: Include These Dry Fruits in Your Diet for a Fit Body

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा दिनचर्या पर असर डाल रहा है। करीब डेढ़ महीने ठंड का सीजन रहेगा । सर्दी का मौसम आते ही हमारी दिनचर्या और खान-पान में बदलाव आता है। सर्दी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही शरीर पर भारी पड़ जाती है। खांसी-जुखाम और‌ गला बैठना इस मौसम में बहुत आम बात है। लेकिन अगर थोड़ी सी भी सावधानी बरती जाए तो कोई भी बीमारी पास नहीं भटकेगी। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने से लेकर खानपान का खास ध्यान रखते हैं। इस मौसम में कुछ ड्राई फ्रूट्स हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स एक साथ खाने से आपको फायदा हो सकता है। डाइटिशियन के अनुसार सर्दियों में अपनी डेली डाइट में आप काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। यह जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इनमें कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। बादाम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई , कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम से भरपूर होता है। 10 बादाम में 2.5 ग्राम प्रोटीन, 2.37 ग्राम कार्ब्स और 69 कैलोरीज होती हैं। आमतौर पर एक दिन में 2 से 5 भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ और ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा अखरोट एंटीऑक्सिडेंट्स का एक अच्छा सोर्स है, जो वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार है। ठंड के मौसम में ड्राई अंजीर खाना फायदेमंद है।

यह जिंक, मैग्नीशियम, आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। सर्दियों में हर रोज अंजीर खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। साथ ही पाचन शक्ति दुरुस्त होती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। पिस्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो ठंड के दिनों में शरीर में एनर्जी का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा पिस्ता विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना होता है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। एक स्वस्थ एडल्ट व्यक्ति सर्दियों में रोजाना कम-से-कम 3 से 4 पिस्ता खा सकता है। इसे खाने से पहले रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। काजू प्रोटीन, जिंक व मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। जिंक इम्यून सिस्टम काे मजबूत करता है। वहीं मैग्नीशियम मसल्स को हेल्दी रखता है। हर रोज सोने से पहले दूध के साथ काजू खाने से अच्छी नींद आती है। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। काजू को कच्चा या भूनकर खाया जा सकता है। रोजाना 4 से 5 काजू खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सर्दियों में जिन लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है, उनके लिए खजूर एक अच्छा विकल्प है।

Digital Women Trust

यह फाइबर और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। खजूर वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। रोजाना दूध में 2-3 खजूर मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे रोज खाने से शरीर में खून बढ़ता है, पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। सूखी खुबानी की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर अंदर से गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम का जोखिम कम होता है। रोजाना 2 से 3 सूखी खुबानी खाना सेहत के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़