DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया गया

The preliminary examination for appointment to the post of clerk in Jehanabad Civil Court was conducted in a peaceful and malpractice free environment in two shifts.

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में लिपिक के पद पर नियुक्ति  हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा आज दिनांक 22 दिसंबर को जहानाबाद जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री ब्रजेश कुमार द्वारा द विंग्स फाउंडेशन अकादमी का निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद तथा मुरलीधर इंटर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पॉल के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।परीक्षार्थियों की जीरो टॉलरेंस नीति अंतर्गत हर एक पैमाने पर तलाशी ली गई  । व्यवहार न्यायालय में लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आज दो पालियों में 20 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण तथा कदाचार मुक्त वातावरण में पूरे विधि व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया गया। प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पालियों में कुल 22444 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था।
जहानाबाद जिले में व्यवहार न्यायालय में लिपिक के पद पर नियुक्ति परीक्षा (01) ए.एन.आर. पब्लिक स्कूल, हाजिपुर, काको, (02) ए.एन.एस. कॉलेज, एरोड्रम, जहानाबाद, (03) बार विद्या निकेतन, बभना, जहानाबाद, (04) बाल विद्या निकेतन, पटेल नगर, राजा बाजार, जहानाबाद, (05) ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, निजामुद्दीनपुर, जहानाबाद, (06) डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, (07) गांधी स्मारक इंटर स्तरीय स्कूल, जहानाबाद (08)  गौतम बुद्ध + 02 इंटर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद, (09) जहानाबाद कॉलेज, जहानाबाद, (10) मानस इंटरनेट पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, काको, जहानाबाद, (11) मानस विद्यालय , बभना, जहानाबाद, (12) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद, (13) पी.पी.एम. स्कूल, वैंकटेश नगर, अरवल मोड़, जहानाबाद, (14) प्रज्ञया भारती स्कूल, लोक नगर, जहानाबाद, (15) राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद, (16) राम कृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल, निकट साईं मंदिर, जहानाबाद, (17) एस.बी.एम.पी. +2 विद्यालय, मांदिल, जहानाबाद,  (18)एस.आर.के.+2 विद्यालय, पंडौल, एरकी रोड, जहानाबाद,  (19) शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, घोषी रोड़, जहानाबाद तथा (20) द. विंग्स फाउंडेशन एकेडमी, शक्ति नगर, जहानाबाद में शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News