DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पीपीएम स्कूल में पहली बार आयोजित हुआ विशेष संस्कृत प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाया अद्भुत ज्ञान और कौशल

Special Sanskrit exhibition was organized for the first time in PPM School, children showed amazing knowledge and skills.

जहानाबाद। पीपीएम स्कूल में छात्रों द्वारा पहली बार संस्कृत प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जहानाबाद एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव और हम पार्टी के नेता वीरेंद्र सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में छात्रों ने संस्कृत भाषा के माध्यम से शरीर के अंगों, अनाजों, पेड़-पौधों और अन्य विषयों का विस्तार से विश्लेषण प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी कला और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को संस्कृत भाषा की महत्वता और इसकी उपयोगिता का अहसास कराया।

कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर डॉ. इंदु कश्यप और डॉ. एसके सुनील ने अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में कक्षा 8 की छात्रा रानी कुमारी ने शरीर के अंगों का सुंदर चित्रण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सौरभ कुमार ने शरीर के अभियंत्रण अंगों का विवरण प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 9 के छात्रों सौरभ, पीयूष राज, ऋषभ, तन्मय और पीयूष ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा, “संस्कृत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रदर्शनी ने न केवल बच्चों की योग्यता को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपरा और भाषा के प्रति गहरी रुचि रखती है।”

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को उनकी रचनात्मकता और संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।

यह प्रदर्शनी न केवल पीपीएम स्कूल के छात्रों के शिक्षात्मक विकास का प्रतीक बनी, बल्कि संस्कृत भाषा के प्रति उनके समर्पण और ज्ञान को भी उजागर किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News