DW Samachar – Header
BREAKING

टीम इंडिया के खिलाड़ी आर अश्विन के संन्यास लेने के बाद कोहली समेत तमाम खिलाड़ियों ने लिखी भावुक पोस्ट

टीम इंडिया के मौजूदा समय में सबसे टॉप स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया । अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट खत्म होते ही रिटायरमेंट का एलान किया। बारिश से बाधित … Read more

"Emotional Tributes Pour In from Virat Kohli and Team India Players as R. Ashwin Announces Retirement"

टीम इंडिया के मौजूदा समय में सबसे टॉप स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया । अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट खत्म होते ही रिटायरमेंट का एलान किया। बारिश से बाधित यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। कोहली विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं आपके (रविचंद्रन अश्विन) साथ 14 सालों तक खेला और जब आपने मुझे बताया कि संन्यास ले रहे हैं तो मैं थोड़ा भावुक हो गया। आपके साथ में खेलने की सारी यादें सामने आ गईं। मैंने आपके साथ सफर के हर पल का आनंद लिया है। आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपको और आपके करीबी लोगों को बहुत सम्मान और ढेर सारा प्यार। हर चीज के लिए शुक्रिया दोस्त। अश्विन और विराट की दोस्ती काफी पुरानी रही है। इन दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई यादगार मैच खेले हैं। खास बात यह है कि कोहली और अश्विन भारत की 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

यह टूर्नामेंट टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था और फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। कोहली फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे।भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘आपको एक युवा गेंदबाज से आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के रूप में विकसित होते देखने का सौभाग्य कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। मैं जानता हूं कि आने वाली पीढ़ियों के गेंदबाज कहेंगे कि मैं अश्विन की वजह से गेंदबाज बना! आपकी याद आएगी भाई । टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने लिखा, शानदार करियर के लिए शाबाश। आपके साथ खेलने पर मुझे गर्व है। आप निश्चित रूप से तमिलनाडु की ओर से खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ी हैं। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अश्विन को लेकर लिखा, अश्विन को शानदार क्रिकेट करियर के लिए बधाई। टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर आपकी महत्वाकांक्षा सराहनीय थी।

Digital Women Trust

एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय स्पिन के ध्वजवाहक बने रहने के लिए बधाई। आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है और उम्मीद है कि अब आपसे अक्सर मुलाकात होगी। युवराज सिंह ने लिखा, ‘वैल प्लेड ऐश और शानदार सफर के लिए बधाई! दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाने से लेकर मुश्किल हालात में डटे रहने तक, आप टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। दूसरी तरफ आपका स्वागत है। रविचंद्रन अश्विन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़