DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar News: जल्द हीं international destination बनेगा बिहार का यह जिला! थाईलैंड-पटाया को भी देगा टक्कर

Bihar: This District Set to Become an International Destination Soon, Poised to Rival Thailand's Pattaya!
Bihar: This District Set to Become an International Destination Soon, Poised to Rival Thailand's Pattaya!

कुछ सालों पहले बिहार अपराधों और क्राईम के लिए बेहद प्रसिद्ध था। लेकिन बीते कुछ सालों में राज्य की तस्वीर काफी बदल गई है। धीरे-धीरे इस राज्य को टूरिज्म हब में बदला जाने लगा है। अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के एक और जिले की तस्वीर बदलने का ऐलान किया है।

वैसे तो बिहार में कई जिले हैं, जो पूरी दुनिया के पर्यटकों के बीच मशहूर है। लेकिन इसमें बोधगया और राजगीर पर्यटक स्थल देश ओर विदेश दोनों जगहों में काफी मशहूर हैं। लेकिन अब एक और जिले की तस्वीर बदलने वाली है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राजगीर के बाद अब सहरसा में भी राज्य का दूसरा गिलास ब्रिज बनने वाला है।

बनेगा एक और गिलास ब्रिज

राज्य के सहरसा में बिहार के बाद अब एक और दूसरा गिलास ब्रिज बनने वाला है।
मतस्यगंधा झील के डेवलपमेंट के लिए सरकार 97.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी और करमचक इको-टूरिज्म एडवेंचर हब बनाने के लिए 49.51 करोड़ पास किये जाएंगे। इस दौरान झील पर कई तरह के आकर्षक संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

इस योजना के तहत सहरसा में एक और गिलास ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी अपना खजाना खोल दिया है। उपमुख्यमंत्री ने योजना की जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी धन्यवाद किया है। सम्राट चौधरी ने बताया कि इस योजना से ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के कई नए अवसर शुरू हों होंगे और इसका सीधा असर बिहार की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

दिखेगा अद्भुत नजारा

इस नए प्रोजेक्ट के तहत झील का कायाकल्प किया जाएगा। झील के अंदर भी कई तरह की संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसमें गिलास ब्रिज के अलावा कई घाट, टॉयलेट ब्लॉक, फ़ूड कोर्ट, पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन आदि बनाए जाएंगे। इस तरह इस नए स्थान को एक इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट की तरह तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News