DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल, सड़क सुरक्षा पर सवाल

Jehanabad: Two bike riders injured in road accident, questions on road safety

जहानाबाद: जिले में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगल बार को काजी सराय मोड़ के पास हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब हुलासगंज अंचल कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी, रामशृंगार दास और अरविंद कुमार, बाइक से अपने कार्यालय जा रहे थे। घटना के दौरान एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। ऑटो से बचने के प्रयास में दोनों बाइक सवार गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल अनिवार्य है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। अनियंत्रित वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर देती है। प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News