
ज़िले के लिए गौरव की बात-अनुशक्ति सिंह
जहानाबाद आमा क्लब से सब जूनियर नेशनल कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दो खिलाड़ियों की टीम को आर्या मार्शल आर्ट्स अकादमी के निदेशक अन्नू शक्ति सिंह ने दिल्ली के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय स्तर कराटे सब जूनियर प्रतियोगिता 13 से 15-12-24 को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली है जिसमें जहानाबाद जिले के दो खिलाड़ी गौरव कुमार वर्मा(13वर्ष) एवं आन्या सिंह(7वर्ष) बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित होकर राष्ट्रीयस्तर पर खेलने का मौका मिला। मैनेजर के रूप में रोहित कुमार है इनकी देख रेख में खिलाड़ी जायेंगे।इस अवसर पर निदेशक अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि जहानाबाद जिले के लिए ये गौरव की बात है और कहा कि खिलाड़ियों के पीछे हमारा सहयोग ही नहीं इसमें सबसे ज्यादा सहयोग खिलाड़ी के अभिभावको का होता है तभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है।जिस तरह जहानाबाद प्रशासन एवं बच्चों के अभिभावकों का साथ मिल रहा है तो वो दिन दूर नही जब विश्व पटल पर खेल के क्षेत्र में जहानाबाद का नाम होगा। इस मौके पर बिहार कराटे एसोसिएशन के सेक्रेटरी पंकज कांबले को ट्रैकसूट प्रदान किया।।।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












