DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

कार्यपालक पदाधिकारी निर्देश पर पॉलीथीन बैग का उपयोग करने वाले दुकानों पर छापेमारी की गई।

On the instructions of the Executive Officer, raids were conducted on shops using polythene bags.


जहानाबाद काको नगर पंचायत अंतर्गत काको बाजार में काको कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेम स्वरूपम के निर्देश पर छापेमारी के दौरान 8 दुकानों को अवैध रूप से दुकानों में पॉलीथिन बैग का उपयोग करते हुए पाया गया। कुल 8 दुकानों में से पॉलीथीन बैग ज़ब्त किया गया और जुर्माना भी लगाया गया। जिसमें विनय चौधरी पर लगा दंड शुल्क 500 रूपये नही दिया गया। ज्ञात रहे कि सरकार द्वारा पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसके जलने से वातावरण प्रदूषित होता है। अभी भी पूरे जिला में इसका उपयोग खुलेआम हो रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि इसका प्रयोग जहाँ भी जिस रूप में किया जा रहा है। उस पर कठोर कार्रवाई की जाये। इसी के फलस्वरूप निरन्तर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार त्रिवेद्वी, सुशील कुमार, रंजीत कुमार, सरोज कुमार और विनोद कुमार समिल्लित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News