DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद की बेटी प्रियांशी कश्यप बनीं जज, 32वीं बिहार न्यायिक सेवा में पाई सफलता

जहानाबाद की बेटी प्रियांशी कश्यप बनीं जज, 32वीं बिहार न्यायिक सेवा में पाई सफलता
IMG-20241204-WA0056
Jehanabad’s daughter Priyanshi Kashyap becomes judge, gets success in 32nd Bihar Judicial Service

जहानाबाद शहर की बेटी प्रियांशी कश्यप ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। मल्लहचक मोहल्ला निवासी प्रियांशी ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उनके पिता, हीरालाल, लोकसभा सचिवालय, दिल्ली में कार्यरत हैं।

कुमारी प्रियांशी कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता, रिश्तेदारों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और समर्थन के साथ हर सपना साकार हो सकता है।

Digital Women Trust

उनकी इस उपलब्धि पर मोहल्ले में खुशी का माहौल है। जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा और जदयू वरीय नेता संजय सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रियांशी कश्यप ने न केवल जहानाबाद बल्कि पूरे राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर मिसाल पेश की है। उन्होंने यह संदेश दिया कि अगर बेटियों को समान अवसर मिलें, तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी।

मोहल्ले के गणेश निषाद, बद्री प्रसाद, पिंटू कुमार, शिक्षक राजीव रंजन और गुड्डू निषाद सहित अन्य लोगों ने प्रियांशी को बधाई दी और उनकी सफलता पर गर्व जताया।

यह उपलब्धि न केवल प्रियांशी के परिवार के लिए, बल्कि पूरे जहानाबाद के लिए गर्व का क्षण है। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़