DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तराखंड में धामी सरकार ने पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ के कमान संभालते ही पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए गए हैं। बुधवार शाम को शासन ने 5 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए । इनमें उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों का ट्रांसफर शामिल है। उत्तरकाशी के एसपी अमित श्रीवास्तव का तबादला … Read more

IMG-20241128-WA0010

उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ के कमान संभालते ही पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए गए हैं। बुधवार शाम को शासन ने 5 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए । इनमें उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों का ट्रांसफर शामिल है।

उत्तरकाशी के एसपी अमित श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है, जबकि उनकी जगह सरिता डोबाल को उत्तरकाशी की कमान सौंपी गई है। देहरादून के एसपी देहात लोकजीत सिंह को हटाकर उनकी जगह जया बलूनी को एसपी देहात की जिम्मेदारी दी गई है। धीरेंद्र गुंज्याल को एआईजी जेल बनाया गया। यशवंत सिंह को एआईजी जेल का प्रभार हटाकर केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ममता बोहरा को एसपी अभिसूचना से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। स्वतंत्र कुमार एसएसपी हरिद्वार से हटाकर 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है। शासन ने इसके साथ ही 14 पीपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। उच्च न्यायालय सुरक्षा में तैनात जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। कोटद्वार में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, देहरादून के पद पर भेजा गया है।पीटीसी नरेंद्र नगर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है। हरिद्वार में अपराध व यातायात का जिम्मा देख रहे अपर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला को अब हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदभार देख रहे स्वतंत्र कुमार सिंह को 31 वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के पद पर तैनाती दी गई है। रुड़की में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह को उप सेनानायक एनडीआरएफ का जिम्मा सौंपा गया है। इस पद पर तैनात मिथिलेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।एसटीएफ में तैनात चंद्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में तैनात मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी नरेंद्रनगर के पद पर भेजा गया है। 31वीं वाहिनी रुद्रपुर में तैनात उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून के पद पर तैनात लोकजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है।
आईआरबी, द्वितीय में उपसेनानायक के पद पर तैनात राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर अंथवाल को उप सेनानायक आइआरबी द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़