DW Samachar – Header
BREAKING

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू हुई नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया, जानें क्या होगी क्राइटेरिया, कैसे होगा आपके बच्चे का एडमिशन

अगर आप दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली हैं। बता दें कि राजधानी के लगभग 1,741 प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज गुरुवार यानी 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए … Read more

delhi_nursery_admission_2025-26_1732770729338_1732770729592
Delhi Nursery Admission 2025

अगर आप दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली हैं। बता दें कि राजधानी के लगभग 1,741 प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज गुरुवार यानी 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

बता दें कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को एक सर्कुलर जारी कर इसकी घोषणा की था। सर्कुलर में लिखा गया कि शहर के प्राइवेट स्कूलों में 2025-26 सेशन के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन प्रोसेस 28 नवंबर से शुरू होगी।

कब है लास्ट डेट?

जारी सूचना में बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है और पहली जनरल एडमिशन लिस्ट 17 जनवरी, 2025 को जारी की जाएगी। कई स्कूलों ने अपना एडमिशन क्राइटेरिया तय कर अपलोड भी कर दिया है।

सभी प्राइवेट स्कूल आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट 10 जनवरी को 100 पॉइंट क्राइटेरिया के तहत बच्चों के स्कोर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके बाद सभी स्कूल 17 जनवरी को चुने गए बच्चों की पहली लिस्ट जारी करेंगे।

क्या है एडमिशन के लिए क्राइटेरिया?

कई स्कूलों का क्राइटेरिया पड़ोस, दूरी और स्कूलों से निकटता हैं, जबकि बालिका, एकल बालिका, भाई-बहन और सिंगर पैरेंट्स भी लिस्ट के अन्य क्राइटेरिया हैं।
कुछ स्कूलों ने सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से वंचित समूहों और शारीरिक रूप से विकलांग अभिभावकों के लिए भी क्राइटेरिया लिस्ट किए हैं।
कुछ स्कूलों ने लिस्ट में कुछ क्षेत्रों और सेक्टरों को भी महत्व दिया है।
प्राइवेट अन-ऐडेड मान्यता प्राप्त स्कूलों ने सेलेक्शन प्रोसेस के लिए एक प्वाइंट सिस्टम का उपयोग किया है, जिसमें विभिन्न मानदंडों को पूरा करने के लिए 30 से 100 अंक तक दिए जाएंगे।
वहीं, अधिकांश स्कूलों ने पड़ोस और दूरस्थ क्षेत्रों को 30-90 के बीच अधिकतम अंकों के साथ चिह्नित किया है।
900 से अधिक स्कूलों ने नहीं अपलोड किए क्राइटेरिया

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, 1,741 स्कूलों में से केवल 778 ने ही अपने क्राइटेरिया अपलोड किए हैं, जबकि 963 को अभी भी उनका अनुपालन करना है। बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को 25 नवंबर तक अपने आधिकारिक वेबसाइटों पर मानदंड अपलोड करने का निर्देश दिया था।

25 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित

बता दें कि प्राइवेट अनऐडेड मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूहों (डीजी) और विकलांग बच्चों के लिए आरक्षित रखें। इन श्रेणियों के लिए अलग-अलग एडमिशन लिस्ट जारी की जाएंगी।

किस क्लास के लिए क्या होगी उम्र सीमा?

एक अन्य सर्कुलर में 31 मार्च, 2025 तक प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु नर्सरी के लिए 3 वर्ष, केजी के लिए 4 वर्ष और कक्षा 1 के लिए 5 वर्ष तय की गई है। इसमें कहा गया है कि नर्सरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 4 वर्ष से कम, केजी के लिए 5 वर्ष से कम और कक्षा 1 के लिए 6 वर्ष से कम है। वहीं, आगे कहा गया था कि प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है और केवल 25 रुपये में रजिस्ट्रेशन शुल्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़