DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

वायनाड में रिकार्ड मतों से जीत के बाद प्रियंका गांधी की हुई संसद में एंट्री, राहुल गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड

Priyanka Gandhi Enters Parliament After Record Victory in Wayanad, Surpasses Rahul Gandhi's Record
Priyanka Gandhi Enters Parliament After Record Victory in Wayanad, Surpasses Rahul Gandhi's Record

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सक्रिय राजनीति के मैदान में प्रचंड जीत के साथ एंट्री की। महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस के लिए सबसे खुशी की बात प्रियंका गांधी की जबरदस्त जीत की रही। वायनाड लोकसभा उपचुनाव से प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। यहां सीपीआई के सत्यन मोकेरी (2 लाख 11 हजार वोट) दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहे। वोटों के अंतर के मामले में उन्होंने भाई राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1860308252233203938

वायनाड लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि अपार प्यार और सम्मान के लिए वायनाड की जनता और कैडर को धन्यवाद। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि आपको ये लगे कि ये जीत आपकी है और आपका प्रतिनिधि आपकी आशाओं और सपनों को समझे और आपके लिए लड़े। यह प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव था जहां उनका मुकाबला भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। राहुल के इस फैसले के साथ ही वायनाड की सीट खाली हो गई थी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News