DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित, चारों सीटों पर एनडीए ने हासिल की जीत, कांग्रेस-राजद का नहीं खुला खाता

Bihar Assembly By-Election Results Declared: NDA Wins All Four Seats, Congress-RJD Draw a Blank
Bihar Assembly By-Election Results Declared: NDA Wins All Four Seats, Congress-RJD Draw a Blank

महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ बिहार में भी चार सीटों पर उपचुनाव हुए । बिहार में हुए उपचुनाव में कांग्रेस और राजद को एक भी सीट नहीं मिली। बिहार की चार सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन सभी चार सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। उपचुनाव में महागठबंधन के खाते में एक भी सीट नहीं आई। यह कांग्रेस, राजद के लिए बहुत बड़ा झटका है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले उपचुनाव के ये नतीजे महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी हैं। उपचुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन इन सभी सीटों पर उन्हें गहरी निराशा हाथ लगी। बिहार की हाई प्रोफाइल सीट इमामगंज पर हिंदुस्तान आवाम मार्चा सेक्युलर की दीपा कुमारी को जीत मिली। इस सीट पर दीपा को 53435 वोट मिले। दीपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार रौशन कुमार को हराया। कुमार को 47490 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले।बिहार की बेलागंज सीट पर जनता दल-यूनाइटेड की मनोरमा देवी विजयी हुई हैं। इस सीट पर मनोरमा देवी को 73238 वोट मिले। जद-यू उम्मीदवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया। विश्वनाथ को 51872 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद को 17268 वोट मिले।तरारी सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 78755 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजू यादव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के रहे। राजू को 68143 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी की किरण सिंह रहीं। किरण को 5622 वोट हासिल हुए। रामगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह विजयी हुए। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 62257 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को हराया। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अजीत कुमार सिंह रहे। अजीत को 35825 वोट मिले। यहां जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News