
जहानाबाद:- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बोधगया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद में पटना-गया रेलखंड पर शहर के राजाबाजार में आरओबी बनाए जाने की घोषणा का लोजपा नेत्री डॉ इंदु काश्यप ने स्वागत करते हुए कहा कि राजाबाजार अंडरपास की जगह रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाने के बाद न सिर्फ जहानाबाद शहर में सड़क जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि जहानाबाद शहर का चतुर्दिक विकास भी इससे होगा। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में अंडरपास की जगह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाने की मांग वो लंबे समय से करते रही हैं और इसके लिए उन्होंने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पूर्व में पत्र भी लिख चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए जहानाबाद के अम्बेडकर चौक पर उनके नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सी पी ठाकुर, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने भी उस कार्यक्रम में शरीक होकर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना भरपूर समर्थन दिया था। उन्होंने आरओबी बनाए जाने की योजना साकार होने में नवादा सांसद विवेक ठाकुर और लोजपा सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समस्या के निदान के लिए उनका समर्थन और सहयोग हमेशा मिलता रहा है। डॉ इंदु काश्यप ने जहानाबाद की जनता की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति इस महती परियोजना के लिए आभार जताते हुए इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












