रवि, अप्रैल 12, 2026

महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव नतीजों से पहले किए गए दावों पर खुद भी उलझी एग्जिट पोल्स एजेंसियां, जानिए पूर्वानुमान

Exit Poll Analysis: Maharashtra and Jharkhand Elections 2024

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का बुधवार, 20 नवंबर को समापन हो गया। इसके साथ चार राज्यों में उपचुनाव भी खत्म हुए। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों और न्यूज चैनलों के दावे शुरू हो गए। लेकिन यह पहली बार हुआ है जब एग्जिट पोल्स ने दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, बताते समय बहुत सावधानी दिखाई । पिछले महीने 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए चुनावी सर्वे फेल हो गए थे। इसके बाद 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान करते समय आयोग ने एग्जिट पोल्स को सावधानी बरतने की हिदायत भी जारी की थी।

Exit Poll Analysis: Maharashtra and Jharkhand Elections 2024
Exit Poll Analysis: Maharashtra and Jharkhand Elections 2024

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के हिसाब से बुधवार शाम को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को बताने में एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने बहुत सावधानी दिखाई। न्यूज चैनलों के एंकरों और एग्जिट पोल्स के मालिक बार-बार कहते रहे यह केवल एक अनुमान है, वास्तविक नतीजे नहीं है। बुधवार शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार महाराष्ट्र में बनती दिख रही है, लेकिन कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। एग्जिट पोल के चुनावी नतीजों के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे शुरू कर दिए हैं।

आइए जानते हैं एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र के लिए 11 एग्जिट पोल आए। 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार, जबकि 4 में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी को बहुमत का अनुमान है। झारखंड के लिए 8 एग्जिट पोल आए। 4 में बीजेपी गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया ब्लॉक को बहुमत के आसार जताए गए हैं। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं। वहीं झारखंड की 81 सीटों पर 2 फेज में वोटिंग हुई। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को ही वोटिंग हुई। महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसके साथ उपचुनाव के भी परिणाम इसी दिन आएंगे । बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 65.11%, जबकि झारखंड में दूसरे फेज की 38 सीटों पर 68.45% वोटिंग हुई। बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान 15 अक्टूबर को हुआ था। झारखंड की 81 सीटों पर 2 फेज में वोटिंग हुई। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को ही वोटिंग हुई।

Exit Poll Analysis: Maharashtra and Jharkhand Elections 2024
Exit Poll Analysis: Maharashtra and Jharkhand Elections 2024

उल्लेखनीय है कि ओपिनियन पोल को चुनाव से पहले किया जाता है। इसके नतीजे भी चुनाव से पहले जारी होते हैं। इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। मतलब जरूरी नहीं कि सर्वे के सवालों का जवाब देने वाला मतदाता ही हो। इस सर्वे में अलग-अलग मुद्दों के आधार पर जनता के मूड का अनुमान लगाया जाता है। एग्जिट पोल चुनाव के दौरान किया जाता है। इसके नतीजे सभी फेज के मतदान खत्म होने के बाद जारी किए जाते हैं। एग्जिट पोल एजेंसियों के अधिकारी वोटिंग के दिन मतदान केंद्रों पर मौजूद होते हैं। वे मतदान करने के बाद वोटर्स से चुनाव से जुड़े सवाल पूछते हैं। वोटर्स के जवाब के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाती है। रिपोर्ट का आकलन किया जाता है, जिससे पता चले कि वोटर्स का रुझान किस तरफ ज्यादा है। इसके बाद नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 सीटें, सपा को 3 सीटें हासिल हुई हैं। यूपी उपचुनाव के दौरान 9 विधानसभा सीटों पर करीब 90 उम्मीदवार मैदान में थे। 23 नवंबर को यूपी उपचुनाव का रिजल्ट सामने आएगा। इससे पहले विभिन्न एग्जिट पोल बीजेपी को यूपी में बढ़त हासिल करते हुए दिखा रहे हैं। कई सर्वे में बीजेपी को 9 में से कम से कम छह सीट मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मैटराइज ने 7 सीट जीतने का अनुमान बता दिया है। कटेहरी (अम्बेडकर नगर) में बीजेपी, करहल (मैनपुरी) में कड़े मुकाबले के बाद सपा की जीत के आसार, सीसामऊ (कानपुर) में बीजेपी, खैर (अलीगढ़) में बीजेपी, गाजियाबाद में बीजेपी, फूलपुर (प्रयागराज) में बीजेपी, मीरापुर (मुजफ्फरनगर) में बीजेपी, मझवां (मिर्जापुर) में बीजेपी और कुंदरकी (मुरादाबाद) में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार की जीत हो सकती है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News