DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में जमीन विवाद में शख्स पर चलाई गोली

Man shot at in land dispute in Jehanabad

जहानाबाद में हाथ में लगी बुलेट, सिकरिया थाना क्षेत्र की घटना

जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। बताया जाता है कि सिकरिया थाना क्षेत्र के कुममहा गांव निवासी कुंदन कुमार दवा लेकर जहानाबाद से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही दादपुर मोड़ के समीप पहुंचा कि पहले से घात लगाए हुए अपराधियों बैठा हुआ था और इसका मोटरसाइकिल रुकवा दी। गोलीबारी करने लगा। कुंदन कुमार के हाथ में गोली लगी है।

कुंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन चिंटू कुमार ने बताया कि गांव में ही अपनी गोतीया कई महीनों से जमीनी विवाद चल रहा है।इसी को लेकर उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोग अपराधी से साठ गांठ किए हुए थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News