DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 21 नवंबर 2024

Digital Women Trust

दिन – गुरुवार

मेष

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नही लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कही कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन

आज आप कोई वाद विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगो से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करना पड सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। कोई नया वाहन और मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। न्यायलय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़