DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Mirzapur Season 2 trailer launch: बंपर धमाके के साथ Amazon prime (अमेजन प्राइन) रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर टू (Mirzapur Season 2) की ट्रेलर

अमेजॉन प्राइम ( Amazon prime) की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ (Mirzapur 2) की ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर पहले ही दिन सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गई है। यह सीरिज अब तक की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज है। अमेजन प्राइन की अपकमिंग सीरीज ‘का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘मिर्जापुर 2’ के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही लोग लगातार इसकी तारीफ में लगे हुए हैं।


इसके जारी होते ही, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग लगातार पसंदीदा डायलॉग्स और ट्रेलर के स्क्रीन शॉट्स शेयर कर रहे हैं। ख़ास बात है कि ट्रेलर रिलीज़ के बाद #Mirzapur2 ट्विटर के टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
इस ट्रेलर में सबसे ज्यादा पसंद लोगों को रशिका दुग्गल के किरादर बीना त्रिपाठी का डायलॉग आ रहा है साथ ही उसमें वह कालीन भईया भी लोगों की काफी भा रहे हैं। ट्रेलर के शुरुआत में ही वो कहते हैं- जो आया है, वो जाएगा भी। बस मर्ज़ी हमारी होगी।

https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js

यह डायलॉग लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि पिछले 24 घंटे में इस डायलॉग पर लगभग 100 से ज्यादा मिम्स बन चुके हैं।
इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी भी काफी जोरदार एक्शन करते नजर आए हैं। जल्दी लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इसका पूरा वेब सीरीज 23 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाला है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News