DW Samachar – Header
BREAKING

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया
img-20241116-wa0265211413934597428869
5 Naxalites killed in encounter with security forces in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का सफाया करने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इसी क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों इस गोलीबारी में 5 नक्सलियों को मार गिराया है, उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया है। दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़