DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यूपी के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत, कई घायल

13 killed, several injured after tractor-trolley falls off bridge
13 killed, several injured after tractor-trolley falls off bridge
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज एक दुखद हादसा हुआ। शनिवार दोपहर शाहजहांपुर जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में नीचे गिर गई। ‌यह हादसा उस दौरान हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए निकली थी, तभी जल लेने के बाद दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे के आगे पीछे चल रही थी और दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब 42 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत के बाद अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। मौजूद ग्रामीणों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद प्रशसनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया । शाहजहांपुर में हुए इस हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News