
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
18 जनवरी को शुरु हुआ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर में भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था। अब उनके समर्थन में कई अन्य पहलवान और कुश्ती कोच आ गए हैं। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है।
क्या है मामला




दरअसल में भारतीय पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्णाण किया जाए। यह प्रदर्शन खत्म कराने के लिए खेल मंत्रालय ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन बातचीत के बाद पहलवान संतुष्ट नहीं हुए और उनका प्रदर्शन जारी है।
#BreakingNews: बॉक्सर विजेंदर सिंह पहलवानो के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुँचे, नीरज चोपड़ा भी पहलवानो के समर्थन में पहुच सकते है।@boxervijender #VijenderSingh #VineshPhogat #BabitaPhogat #Boxer #BrijBhushanSharanSingh #WFIPresident #Jantarmantar #DelhiProtest #BJPMP pic.twitter.com/J3xWp69KVy
— DW Samachar (@dwsamachar) January 20, 2023
पहलवानों ने दावा किया कि उनके साथ पांच से छह लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत भी हैं, लेकिन वह सबूत सार्वजनिक नहीं करना चाहते। पहलवानों ने यह भी कहा कि वह इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे। पहलवानों ने साफ किया है कि उनका प्रदर्शन राजनीति से अलग है और उन्हें किसी राजनेता के समर्थन की जरूरत नहीं है।
इस बीच कुश्ती संघ की ओर से बातचीत की कोशिश की गई। खेल मंत्रालय के अधिकारियों और केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। खेल मंत्री के साथ पहलवानों की लंबी चर्चा हुई पर नतीजा नहीं आया। पहलवान बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस मामले में पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस, एनसीपी और सीपीएम सहित कई पार्टी के नेताओं ने विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। खाप पंचायत भी पहलवानों के साथ हैं। हालांकि, कुछ पहलवानों ने विरोध करने वाले पहलवानों पर सवाल भी खड़े किए हैं।

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पहले कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने 12:00 बजे दोपहर कॉन्फ्रेंस का समय दिया था, लेकिन अब समय को बदलकर 4:00 कर दिया है। बृजभूषण सोशल मीडिया के जरिए दावा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ साजिश की गई है और मीडियाकर्मियों से बातचीत में वह साजिश करने वाले का खुलासा करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















