DW Samachar – Header
BREAKING

भारतीय पहलवानों का आज तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई खुलासे करने के दिए संकेत

18 जनवरी को शुरु हुआ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर में भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था। अब उनके समर्थन में कई अन्य पहलवान और कुश्ती कोच आ गए हैं। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। … Read more

IMG-20230119-WA0019
Wrestlers continue protest against BJP MP WFI chief Brij Bhushan
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

18 जनवरी को शुरु हुआ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर में भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था। अब उनके समर्थन में कई अन्य पहलवान और कुश्ती कोच आ गए हैं। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है।

क्या है मामला

Digital Women Trust

दरअसल में भारतीय पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्णाण किया जाए। यह प्रदर्शन खत्म कराने के लिए खेल मंत्रालय ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन बातचीत के बाद पहलवान संतुष्ट नहीं हुए और उनका प्रदर्शन जारी है।

पहलवानों ने दावा किया कि उनके साथ पांच से छह लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत भी हैं, लेकिन वह सबूत सार्वजनिक नहीं करना चाहते। पहलवानों ने यह भी कहा कि वह इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे। पहलवानों ने साफ किया है कि उनका प्रदर्शन राजनीति से अलग है और उन्हें किसी राजनेता के समर्थन की जरूरत नहीं है।
इस बीच कुश्ती संघ की ओर से बातचीत की कोशिश की गई। खेल मंत्रालय के अधिकारियों और केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। खेल मंत्री के साथ पहलवानों की लंबी चर्चा हुई पर नतीजा नहीं आया। पहलवान बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस मामले में पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस, एनसीपी और सीपीएम सहित कई पार्टी के नेताओं ने विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। खाप पंचायत भी पहलवानों के साथ हैं। हालांकि, कुछ पहलवानों ने विरोध करने वाले पहलवानों पर सवाल भी खड़े किए हैं।

Wrestlers continue protest against BJP MP WFI chief Brij Bhushan

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पहले कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने 12:00 बजे दोपहर कॉन्फ्रेंस का समय दिया था, लेकिन अब समय को बदलकर 4:00 कर दिया है। बृजभूषण सोशल मीडिया के जरिए दावा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ साजिश की गई है और मीडियाकर्मियों से बातचीत में वह साजिश करने वाले का खुलासा करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़