DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gaya News: गया जिले के खैरपुर से युवक लापता, परिजन चिंतित

Youth missing from Khairpur of Gaya district, family worried

गया: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी शशि कुमार लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, वह सुबह पूजा करने के लिए घर से निकला था और पूजा के लिए फूल लाकर घर पर रखा, लेकिन इसके बाद अचानक कहीं चला गया। परिजनों को अंदाजा भी नहीं कि वह कहां चला गया।

परिजनों ने बताया कि कुछ घंटे बीतने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। जब उसे फोन करने का प्रयास किया गया, तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।

परिजनों ने बताया कि इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी, जिससे वे काफी परेशान हैं। फिलहाल, लापता हुए 24 घंटे पूरे नहीं हुए हैं, इसलिए परिजन अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे हैं।

यदि कोई जानकारी मिले तो करें संपर्क

परिजनों ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि कोई शशि कुमार को देखे या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें। जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर – 8826877249 पर संपर्क किया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News