DW Samachar – Header
BREAKING

Wrestlers call off protest in New Delhi after Sports Minister Anurag Thakur assures fair probe

खेल मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवानों ने धरना किया खत्म, मामले की जांच के लिए बनाई निगरानी समिति, 3 दिनों से चल रहा था धरना
Wrestlers call off protest in New Delhi after Sports Ministe

खेल मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवानों ने धरना किया खत्म, मामले की जांच के लिए बनाई निगरानी समिति, 3 दिनों से चल रहा था धरना

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह राजधानी दिल्ली में 3 दिनों से चला रहा धरना प्रदर्शन फिलहाल खत्म हो गया है। ‌ शुक्रवार रात में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच दूसरी बार हुई बातचीत के बाद विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया। पहलवानों के साथ मुलाकात के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के नामों की घोषणा आज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समिति 4 सप्ताह में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच पूरी करेगी। साथ ही भारतीय कुश्ती महासंघ की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर भी समिति नजर रखेगी। जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह फेडरेशन का काम नहीं देखेंगे। हालांकि उन्होंने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, ‘केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम धरना खत्म कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इसमें बॉक्सर मैरी कॉम, तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, फ्रीस्टाइल कुश्तीबाज योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और दो वकील शामिल हैं। बता दें कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़