DW Samachar – Header
BREAKING

पहलवानों ने दी चुनौती, कहा-हम बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा लेकर रहेंगे और जेल भी भिजवाएंगे

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय पहलवान पहली बार सड़क पर आकर विरोध कर रहे हैं। महिला, पुरुष पहलवान यौन शोषण के आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ … Read more

IMG-20230119-WA0020
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय पहलवान पहली बार सड़क पर आकर विरोध कर रहे हैं। महिला, पुरुष पहलवान यौन शोषण के आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर इस्तीफे का भारी दबाव बढ़ गया है। 2 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बीच गुरुवार को मंत्रालय ने पीड़ित खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया और उनसे करीब एक घंटे तक मीटिंग की। मीटिंग खत्म होने के बाद पहलवानों ने मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सीधे चुनौती दी है। ‌पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह में हिम्मत है तो सामने आएं और दो मिनट बैठकर बात कर लें। वो सामने नहीं बैठ पाएंगे। पहलवानों ने बताया कि खेल मंत्रालय के अफसरों ने हमारी मांगों को सुना है और आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मांगें पूरी होने तक धरना स्थल से नहीं हटेंगे। बजरंग पुनिया ने कहा कि आज रेसलिंग का हर सदस्य यहां धरने पर बैठे हैं। बृजभूषण ने कहा था कि आरोप सच निकले तो फांसी पर लटक जाएंगे। आज हमारे पास 6 लड़कियां ऐसी हैं, जिनका यौन शोषण किया गया। वे सबूत के साथ यहां बैठी हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे आरोप सच्चे हैं। हमें कुश्ती को दोबारा जीवित करना है। हमें सामने आने के लिए मजबूर ना किया जाए। मेरे साथ क्या या किसी अन्य महिला के साथ क्या हुआ। ये सब बताना नहीं चाहते हैं। अगर मजबूर किया गया तो ये कुश्ती को दुर्भाग्य होगा। हम पीएम से उम्मीद करते हैं कि मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। विनेश फोगाट का कहना था कि हम सबूतों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। आरोप झूठे नहीं हैं। हमारे पास सबूत भी हैं और वो पीड़िताएं भी हैं। हम अध्यक्ष को इस्तीफा लेने के साथ उनको जेल में डलवाएंगे। हम फेडरेशन को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। ये फेडरेशन रहेगा तो उनके लोग काम करेंगे और फिर परेशान करेंग। बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, आशु मलिक, साक्षी मलिक, सतवर्त काद्यान, अंतिम पंघाल, सुमित, सुरजीत मान, सितंदर मोखरिया, रवि दहिया, दीपक पुनिया, संगीता फोगट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, सत्य राणा, कुलदीप मलिक आदि हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति की और वार्षिक आम बैठक अब 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होगी। बैठक में महासंभ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह इस बैठक में अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़